{"_id":"64e3beb5766d50e45608eaa5","slug":"vikas-in-long-jump-pankaj-pal-wins-in-high-jump-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2355-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लंबी कूद में विकास, ऊंची कूद में पंकज पाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लंबी कूद में विकास, ऊंची कूद में पंकज पाल ने मारी बाजी
Tue, 22 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
चायल तहसील के कसेंदा गांव में नागपंचमी पर सोमवार को लंबी और ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। विकास यादव ने लंबी कूद में और पंकज पाल ने ऊंची कूद में बाजी मारी। विजेताओं को कमेटी की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान सुखलाल यादव की अगुवाई में सीनियर और जूनियर वर्ग के बीच हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ चायल विधायक पूजा पाल ने फीता काट कर किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में बरोलहा गांव के विकास यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सिंहपुर के विशाल ने 18 फीट तीन इंच कूद कर द्वितीय स्थान हासिल किया। चायल के नंदकिशोर सोनकर ने तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग के ऊंची कूद में पिपरी के पंकज पाल ने पहला, संदीप पाल ने दूसरा और कसेंदा गांव के सत्यवीर उर्फ नीलू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में फदिलाबाद के रामनिवास प्रथम स्थान पर रहे। चौराडीह के बादल ने द्वितीय और इंगुआ उर्फ काठगांव के आशीष पाल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में भी फदिलाबाद के राम निवास प्रथम, चौराडीह के बादल द्वितीय काठगांव के आशीष पाल तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्रवण यादव व रावेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर विनोद, राजेश, राकेश, जयकरण सिंह, धीरेंद्र सिंह, युवराज सिंह, अमित, लीपी, जयकरण सिंह समेत तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।