फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Video of robbery of money in broad daylight circulated

Kaushambi News: दिनदहाड़े रुपये लूटने का वीडियो प्रसारित

Sat, 24 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Video of robbery of money in broad daylight circulated
मंझनपुर। कस्बे के सिराथू रोड स्थित असकरनपुर मंगरोहनी मोड़ के समीप बाइक सवार टप्पेबाजों ने बाइक की डिक्की से रुपये लूटने की कोशिश की। लोगों ने पीछा किया तो वह रुपये छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

असकरनपुर मंगरोहनी मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर सेलरहा पश्चिम गांव के दंपती रुके और एक दुकान में चाय-नाश्ता करने लगे। लोगों ने बताया कि इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। उसमें से एक युवक उतरा और बाइक की डिक्की में रखा झोला लेकर भागने लगा। दंपती के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने पीछा किया। घेराबंदी देख बदमाश रुपये से भरा झोला फेंक कर भाग निकले। लोगों ने दंपती से पूछा तो बताया कि वे सेलरहा पश्चिम गांव के हैं। रकम मिल गई तो वे घर चले गए।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित हुई तो पुलिस सक्रिय हुई। हालांकि ऐसी किसी खबर की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। बदमाशों की गतिविधि भी दिख रही है। पीड़ित दंपती ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी बदमाशों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed