{"_id":"68c475f3a7916a2a02096e6e","slug":"video-of-kids-carrying-iron-ladder-in-school-goes-viral-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130160-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल में बच्चों के लोहे की सीढ़ी ढोने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल में बच्चों के लोहे की सीढ़ी ढोने का वीडियो वायरल
Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय अकबराबाद में बच्चों के लोहे की सीढ़ी ढोने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। वायरल वीडियो की बीईओ ने जांच की बात कही है। हालांकि संवाद न्यूज ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में परिषदीय स्कूल का ड्रेस पहने तीन बच्चे लोहे की सीढ़ी उठाकर स्कूल गेट की ओर लाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सामने स्कूल का निर्माण कार्य भी होता दिखाई पड़ रहा है। बताया जा रहा है वीडियो नेवादा ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय अकबराबाद का है। इस संबंध में बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।