फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vicious gang of robbers turned gangster Om

शातिर लुटेरों के गैंग का सरगना निकला ओम

Mon, 04 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 04 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के  अजुहा कस्बे में शनिवार को महिला का पर्स छीनने के बाद पकड़ा गया विजय शातिर लुटेरों के गैंग का सरगना निकला। उसने पहले अपनी गलत पहचान बताई थी। कड़ाई से की गई पूछताछ में शातिर ने खुद की सही पहचान बताने के साथ ही लूट के जेवर और गैंग के सदस्यों का नाम भी पुलिस को बता दिया है। हालांकि उसने जिले में और कोई वारदात अंजाम देने की बात नहीं कुबूल की है।
विज्ञापन


पति के साथ मायके जा रही अजुहा कस्बे की मोनी का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को कस्बे के ही लोगों ने पकड़ा था। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक ने विजय के रूप में अपनी गलत पहचान बताई थी। कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने अपनी सही पहचान ओमप्रकाश पुत्र रामलाल पांडेय निवासी सरई थाना गढ़ जिला मध्य प्रदेश के रूप में बताई है। युवक ने बताया कि वह दूसरे जिलों में अपने गैंग के साथ लूटपाट करता था। उसने हाल ही में कौशाम्बी में हाईवे पर लूटपाट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


 उसके गैंग में फतेहपुर जिले के धाता निवासी गुड्डू पुत्र बद्री प्रसाद, दिलीप पुत्र त्रिभुवन, राममणि पुत्र बालकृष्ण पांडेय और रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी रिंकू पुत्र यमुना प्रसाद भी शामिल हैं। ये सभी लोग हाईवे पर लूटपाट करने की पूरी तैयारी में थे। कानपुर-इलाहाबाद मार्ग पर लुटेरों ने अपने ठिकाने भी चिन्हित कर लिए थे। इससे पहले पर्स छिनैती की घटना के कारण गैंग की योजना का खुलासा हो गया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक का चालान कर दिया गया है। गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed