{"_id":"663bed7dd926551fff040da8","slug":"vhp-workers-protested-against-sp-candidate-who-came-to-campaign-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111470-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रचार करने आए सपा प्रत्याशी का विहिप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रचार करने आए सपा प्रत्याशी का विहिप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार करने आए सपा प्रत्याशी का विहिप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-- प्रत्याशी व समर्थकों को धर्म विरोधी बता कर वापस जाओ के नारे लगाए, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मुख्यालय में प्रचार के लिए आए सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। प्रत्याशी व उनके समर्थकों को धर्म विरोधी बता कर वापस जाओ के नारे लगाए गए। विवाद की स्थिति भांप कर सपा प्रत्याशी अपने वाहन व समर्थकों के साथ लौट गए। सपा प्रत्याशी के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले का वीडियो फुटेज तलब की है। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी बीच राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का विरोध भी शुरू हो गया है। बुधवार को सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज का विरोध मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया। विरोध के दौरान धर्म के आधार पर विपक्षी दल के उम्मीदवार पर टिप्पणी की गई। कार्यकर्ता धर्म विरोधी वापस जाओ का नारा लगाते हुए सपा प्रत्याशी के गाड़ियों के नजदीक पहुंच गए। वीएची कार्यकर्ताओं का तेवर देख सपा उम्मीदवार व समर्थक अपने-अपने वाहन में बैठ कर वापस चले गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर सपा की तरफ से आदर्श आचार संहिता के नियमों की धज्जिया उड़ाने की शिकायत प्रेक्षक से की है। मामले को संज्ञान लेकर प्रशासनिक अफसरों ने घटनाक्रम का वीडियो फ्लाइंग स्क्वायड टीम से तलब किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश राय का कहना है कि वीडियो देखने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। प्रकरण में एसडीएम से जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।