फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   VHP workers got angry on opening the door of the house towards the temple,

Kaushambi : मकान का दरवाजा मंदिर की तरफ खोलने पर भड़के विहिप कार्यकर्ता, कोतवाली का किया घेराव

Sun, 09 Jun 2024 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

जाफरपुर महावा गांव निवासी शमशाद अहमद के मकान के दो तरफ से रास्ता गुजरता है।जिसमे एक तरफ शमशाद पहले से ही गेट लगा रखा था। अब दूसरी तरफ दरवाजा खोलना चाह रहा है। इस तरफ मंदिर बना हुआ है। जिसमे गांव के लोग दरवाजा लगाने को रोक रहे थे।

विज्ञापन
VHP workers got angry on opening the door of the house towards the temple,
थाने का घेराव करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में मंदिर की तरफ दरवाजा खोलने के लेकर रविवार को गौरक्षा प्रमुख रूपेंद्र विश्वकर्मा कार्यकर्ताओ के साथ पांच घंटे पश्चिम शरीरा कोतवाली का घेराव व प्रदर्शन किया। जाफरपुर महावा गांव निवासी शमशाद अहमद के मकान के दो तरफ से रास्ता गुजरता है।जिसमे एक तरफ शमशाद पहले से ही गेट लगा रखा था। अब दूसरी तरफ दरवाजा खोलना चाह रहा है। इस तरफ मंदिर बना हुआ है। जिसमे गांव के लोग दरवाजा लगाने को रोक रहे थे।

विज्ञापन




विज्ञापन






दोनों तरफ के तनाव को देखते हुए पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले एक वर्ग से 15 और दूसरे वर्ग से 20 लोगों को पाबंद किया था। तनाव कम होने पर शनिवार को एसएसपी अशोक वर्मा सदर एसडीएम आकाश सिंह लेखपाल हिमांशी निमेश के साथ गांव पहुचकर दोनों पक्षों से बातचीत की जिसमे अफसरों ने ये कहा कि आम रास्ता तरफ किसी को दरवाजा खेलने को मना नही किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस लौट गए, लेकिन रविवार की सुबह गौरक्षा प्रमुख व विहिप के कार्यकर्ता एकजुट होकर थानाध्यक्ष के खिलाफ पांच घण्टे धरना प्रदर्शन किया।एसएसपी अशोक वर्मा और सीओ मंझनपुर सतेन्द्र तिवारी ने विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही, दरवाजा बंद कराया जाए व ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।इस मौके पर जिला सयोजक विवेक जायसवाल, जिलाउपाध्यक्ष रामअभिलाष, धीरेंद्र, आशीष कुमार, विजय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed