फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vehicle will not run without DL scan

Kaushambi News: बगैर डीएल स्कैन किए नहीं चलेगा वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicle will not run without DL scan
रोहित।
बाल वैज्ञानिक रोहित कुमार ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जो डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) स्कैन करेगा। अगर आपके पास डीएल नहीं है तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। ऐसे में जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वह वाहन के प्रयोग से दूर रहेंगे। इससे हादसे में कमी आएगी।
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक जिले में रोजाना तीन से चार हादसे होते हैं। इनमें मरने वालों की संख्या प्रतिदिन दो के करीब है। सड़क हादसे में कमी लाने के लिए महगांव इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र रोहित कुमार ने ड्राइविंग लाइसेंस स्कैनर तैयार किया है। जो वाहन को चालू करने के दौरान आपका डीएल मांगेगा। अगर आप डीएल नहीं रखते हैं तो डिवाइस सक्रिय नहीं होगा और वाहन स्टार्ट नहीं होगा। ऐसे में जिनके पास मानक के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। उनके वाहन चलाने पर रोक लगेगी। इसमें छोटे बच्चों अधिक होगी। इस डिवाइस की मदद से हादसे कम होने की संभावनाएं है।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ मॉडल
- जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वसीम अहमद बताते हैं कि 27 अक्तूबर को 52वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बॉल वैज्ञानिक रोहित ने अपना मॉडल प्रस्तुत किया। इनके मॉडल को देखकर वहां मौजूद रहे लोगों ने इस विचार किया। साथ ही कहा कि इनका मॉडल वास्तव में बेहतर है। इसके बाद रोहित के मॉडल का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी के साथ हुए हादसे ने किया प्रेरित
- चरवा के मदूरी निवासी रोहित की मानें तो उनके पड़ोस के एक युवक पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उनसे दूसरे की गाड़ी मांगी और सड़क पर निकल गया। रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। इस घटना ने रोहित को इस प्रकार की खोज के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed