{"_id":"604a6d008ebc3ed82e4a2e9a","slug":"vegetable-businessman-dies-due-to-uncontrolled-truck-collision-kaushambi-news-ald301426115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से सब्जी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से सब्जी कारोबारी की मौत
विज्ञापन
Vegetable businessman dies due to uncontrolled truck collision
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बा स्थित भोला चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सब्जी बिक्रेता की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ट्रक का पीछा कर उसे सैनी से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई का मजरा महजा का पुरवा निवासी हरिश्चंद्र मौर्य (60) सब्जी का कारोबार करता था । हरिश्चंद्र बृहस्पतिवार को बाइक से सब्जी बेचने अजुहा कस्बा जा रहा था।
इस दौरान भोला चौराहे के समीप कानपुर की तरफ से आलू लादकर प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा कर चालक समेत सैनी के पास से पकड़ लिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। हरिश्चंद्र की बेटी नीलम की शादी अजुहा कस्बे में हुई है।
विज्ञापन
पिता की मौत की खबर पर तत्काल बेटी व उसके ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। अजुहा चौकी प्रभारी मनोज राय का कहना है कि ट्रक व उसका चालक पकड़ा गया है। परिवार के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं गई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरिश्चंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।