फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   VBPS Jhalwa captures shield in Taekwondo

Kaushambi News: ताइक्वांडो में वीबीपीएस झलवा का शील्ड पर कब्जा

Wed, 08 Nov 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
VBPS Jhalwa captures shield in Taekwondo
चायल। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा ने प्रथम स्थान हासिल कर शील्ड पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा 26 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 कांस्य के साथ पहले स्थान पर रहा। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर ने दस गोल्ड, नौ सिल्वर व आठ कांस्य पदक, खेल गांव पब्लिक स्कूल ने आठ-आठ गोल्ड व सिल्वर और सात कांस्य पदक झटक कर तीसरा स्थान हासिल किया। गोल्ड मेडल पाने वाले काजीपुर के खिलाड़ियों में सेजल, शिवांग कुशवाहा, आशीष यादव, लकी यादव, राधे कृष्ण त्रिपाठी, मनी कुशवाहा, रितिका त्रिपाठी शामिल रहीं।
विज्ञापन


वहीं रिया यादव, आराध्या, शक्ति यादव, व्योम केसरवानी, प्रिंस यादव, आयुष पाल, रौनक, अनंत केसरवानी, गर्व केसरवानी, अभ्युदय यादव, वंशिका यादव, सुचिता त्रिपाठी, उन्नति गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अनन्य कुशवाहा, एंजल वर्मा, दिव्यांका, काजल, गर्वित केसरवानी अनन्य यादव, आकाश और आशीष सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। संस्था के सचिव डाॅ. केके तिवारी ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज और कौशाम्बी के 18 स्कूल और क्लबों के करीब चार सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंह, सचिव कामेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed