फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UPSRTC: GPS installed in 20 roadways buses, installation is yet to be done

UPSRTC : रोडवेज की 20 बसों में लगा जीपीएस, इंस्टॉलेशन होना बाकी, लोकेशन पर रहेगी अफसरों की नजर

Sat, 26 Oct 2024 05:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 05:44 PM IST
सार

मंझनपुर डिपो में 20 बसें हैं। इनसे रोजाना करीब ढाई हजार मुसाफिर सफर करते हैं। अभी तक रूटों पर संचालन के दौरान बसों की निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन से निकलने के बाद चालकों का जब और जहां मन होता है बस रोक देते हैं।

विज्ञापन
UPSRTC: GPS installed in 20 roadways buses, installation is yet to be done
यूपी रोडवेज। - फोटो : संवाद।

विस्तार

परिवहन निगम ने मंझनपुर डिपो की 20 बसों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगवा दी हैं। अब इनका इंस्टॉलेशन होना बाकी है। एक सप्ताह में यह काम भी परिवहन निगम पूरा कर लेगा। इसके बाद रूटों पर जाने के बाद भी बसें अफसरों की नजर में होंगी। इससे चालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

विज्ञापन

मंझनपुर डिपो में 20 बसें हैं। इनसे रोजाना करीब ढाई हजार मुसाफिर सफर करते हैं। अभी तक रूटों पर संचालन के दौरान बसों की निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन से निकलने के बाद चालकों का जब और जहां मन होता है बस रोक देते हैं।

विज्ञापन

कई बार सवारियों के चक्कर में बसों का संचालन भी मनमाने तरीके से करते हैं। इन्हीं सब पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम ने डिपो की सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगवाई है। इस डिवाइस से अधिकारी अपने दफ्तर में ही बैठकर बसों की लोकेशन आसानी से देख सकेंगे। इस निगरानी के कारण चालक-परिचालक मनमानी नहीं कर पाएंगे। बस के कहीं पर दुर्घटना का शिकार होने पर अधिकारियों व राहत टीम को वहां तक पहुंचने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा बसों में पैनिक बटन भी लगवाया जाएगा। इससे किसी तरह के संकट में यात्री या चालक-परिचालक इस बटन का प्रयोग कर सकेंगे। इस बटन को दबाते ही नजदीकी पुलिस थाने में सूचना पहुंच जाएगी। जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस का इंस्टॉलेशन होना बाकी है। अफसरों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर यह काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

मंझनपुर डिपो की रोडवेज बसों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस सिस्टम लगा दिए गए हैं। इन्हें इंस्टॉल करने की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बसों की संचालन व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने में यह जीपीएस डिवाइस सिस्टम काफी कारगर साबित होंगे। - सीबी राम, एआरएम, लीडर रोड डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed