फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UPS Jamalmau's children enumerated the evil practices by doing a play

Kaushambi News: यूपीएस जमालमऊ के बच्चों ने नाटक कर गिनाईं कुरीतियां

Fri, 07 Mar 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
UPS Jamalmau's children enumerated the evil practices by doing a play
जमालमऊ गांव के प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: विद्
कल्यानपुर। सिराथू ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालमऊ में शारदा संगोष्ठी, एसएमसी बैठक के साथ ही बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूलों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसमें आउट ऑफ स्कूल के बच्चों के नामांकन समेत अन्य विषय पर चर्चा की गई। इसके बाद वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज, अशिक्षा, बालिका शिक्षा पर रोक, बाल विवाह आदि विषय पर आधारित नाटक व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इको क्लब के सदस्यों ने पेड़ पौधों की आवश्यकता पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। मीना मंच के सदस्यों ने हास्य नाटक के अंतर्गत आधुनिक बहू का मंचन किया। महाकुंभ व शिव तांडव पर आधारित नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। कक्षा सात के छात्र योगेंद्र का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए होने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, शिक्षक संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed