फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar over viral video, firing in Jalalpur Ghoshi

जलालपुर घोषी में वायरल वीडियो को लेकर हंगामा, फायरिंग

Sat, 13 Feb 2021 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar over viral video, firing in Jalalpur Ghoshi
पिपरी कोतवाली के जलालपुर घोषी गांव में पांच दिन पहले बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार रात जमकर हंगामा हुआ। घटना में नामजद आरोपी ने वीडियो वायरल करने के शक में एक व्यक्ति के घर गालीगलौज व फायरिंग की। घटना की जानकारी पर पहुंची यूपी-112 ने मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

जलालपुर घोसी गांव में पांच दिन पहले वीरेंद्र केसरवानी के बेटे का जन्मोत्सव था। इस पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई थी। गांव के ही रंजीत पुत्र जिलाजीत पर हर्ष फायरिंग करने का आरोप था। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने रंजीत व उसके पिता जिलाजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, रंजीत को शक था कि वीडियो वायरल करने में गांव के निवर्तमान प्रधान सागर यादव और उसके भाई वकील यादव का हाथ है। रिपोर्ट होने से रंजीत खफा था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर रंजीत पक्ष के लोग बृहस्पतिवार रात वकील यादव के घर पहुंच गए और गालीगलौज की। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। शुक्रवार सुबह भी दोनों पक्षों में फायरिंग की गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग की घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed