फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Board: Flaws in the admit cards of hundreds of candidates

यूपी बोर्ड: सैकड़ों परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों में खामियां

Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Flaws in the admit cards of hundreds of candidates
यूपी बोर्ड: सैकड़ों परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों में खामियां
विज्ञापन

गड़बड़ी पर प्रधानाचार्यों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करें छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जारी किए गए सैकड़ों प्रवेश पत्रों में खामियां मिलीं। प्रवेश पत्रों में छात्र, पिता और माता के नाम गलत दर्ज हैं। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि संशोधन के लिए जल्द ही वेबसाइट खोली जाएगी। छात्र गड़बड़ी दुरुस्त कराने के लिए प्रधानाचार्यों को आवेदन कर दें।
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी परीक्षार्थी और उसके माता-पिता नाम दर्ज किए गए हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के नाम के साथ ही माता-पिता के नाम में गड़बड़ी हुई है। जिले में पहुंचे प्रवेश पत्रों को देखने के बाद शिक्षा विभाग ने आपत्ति दर्ज कराई है। जिले से दर्ज कराई गई आपत्ति पर शासन के प्रमुख सचिव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को संशोधन के निर्देश दिए हैं। सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रवेश पत्र में संशोधन कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा किया जा सकेगा। इसके लिए परिषद की वेबसाइट खुलेगी। इससे पहले सूची तैयार कर ली जाए कि कितने छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन

-----------
परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड भी रखना जरूरी
मंझनपुर। डीआईओएस ने बताया कि इस बार केंद्र व्यवस्थापक समेत सभी शिक्षक व कर्मचारियों के परिचय पत्र बनेंगे। बिना परिचय पत्र के केंद्र में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड भी रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इनका कहना है
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की जांच करें। जांच के दौरान यदि कोई खामी पाई जाती है तो वे संशोधन के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र दें। परिषद की वेबसाइट खुलेगी, जिसमें प्रधानाचार्य संशोधन कराने का कार्य करेंगे।
सत्येंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed