फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   up assembly election

पसोपेश में दोआबा के मुस्लिम मतदाता

Sun, 19 Feb 2017 12:39 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
up assembly election
पंजाब - फोटो : self
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक की भूमिका निभा सकते हैं। फिलहाल मुस्लिम मतदाता खामोश है। चाय-पान की दुकान से लेकर घरों में लगने वाली चौपाल में अभी यही तय नहीं हो पाया है कि वह किसके साथ जाएं। बसपा के साथ खड़े हों या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन के झंडाबरदार बने। मुस्लिम मतदाता अभी पसोपेश में है। इससे प्रत्याशियों की चिंता बढ़ गई है। प्रत्याशी इनको अपने पाले में लाने के लिए घरों में दस्तक दे रहे हैं, लेकिन इनकी चुप्पी नहीं टूट रही है।
विज्ञापन



 पर्याप्त संख्या बल होने के कारण भी मुस्लिम मतदाता फिलहाल शांत है। न किसी के लिए वह उत्साह दिखा रहे हैं, न ही किसी के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं। बसपा ने दलित-मुस्लिम गठजोड़ के तहत मैदान मारने की रणनीति बनाई है। वहीं सपा कांग्रेस का गठबंधन होने से मुस्लिमों की निगाह इस ओर भी है। मुस्लिम जिस ओर एकला चलेगा, चुनाव की दशा और दिशा उस ओर बदलने की संभावना है। यही कारण है कि स्थानीय मुस्लिम नेता राजनीतिक दलों के साथ तो हो गए हैं, लेकिन मतदाताओं को वह अपने साथ नहीं जोड़ पा रहे हैं। मतदाताओं में बिखराव है, इससे सपा-कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गई है। सिराथू और चायल सीट का रुख ही नहीं लोग भांप पा रहे हैं। चुनाव के आखिरी दौर में घरों के भीतर, मोहल्लों में चौपाल लगनी जरूर शुरू हो गई है।
विज्ञापन



चाय-पान की दुकानों में इस पर बहस तेज हो गई है कि आखिर किस सीट पर कौन भारी है। प्रत्याशी की क्या रणनीति है। मुस्लिम मतदाता चुनाव में अपना वोट खराब करना नहीं चाहता है। वह ठोस निर्णय लेना चाहता है। इसलिए चुनावी तस्वीर अभी धुंधली है। अब प्रत्याशियों में इस समुदाय का दिल जीतने की रस्साकशी शुरू हो गई है। मुस्लिम मतों की ही वजह से चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed