फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Underpass will be built in Bharwari with Rs. 8 crores, it will provide relief from the jam.

Kaushambi News: भरवारी में आठ करोड़ से बनेगा अंडरपास, जाम के झाम से मिलेगी निजात

Sun, 09 Jun 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built in Bharwari with Rs. 8 crores, it will provide relief from the jam.
भरवारी में आठ करोड़ से बनेगा अंडरपास, जाम के झाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

-- रेलवे की ओर से शुरू की गई तैयारी, शासन से जारी किया गया बजट, टेंडर प्रक्रिया होनी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से इसके लिए बजट दे दिया गया है। अब रेलवे के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी में हैं।
प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर कस्बे के बीचोबीच रेलवे क्राॅसिंग है। इस रेलखंड पर दिन भर ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। इसकी वजह से दिन में ज्यादातर समय यह क्राॅसिंग खुलती व बंद होती रहती है। इसकी वजह से कस्बेवासियों व राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अब रेलवे की ओर से यहां अंडरपास बनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए शासन से आठ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह अंडरपास रेलवे क्राॅसिंग से दोनों ओर 75-75 मीटर लंबा होगा। इसकी ऊंचाई करीब ढाई मीटर और चौड़ाई लगभग चार मीटर होगी। इससे छोटे चार पहिया वाहन, बाइक और साइकिल सवारों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। शासन ने बजट जारी कर दिया है। इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। इसे पूरा होने में करीब तीन महीने लगेंगे। इसके बाद कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू कराएगी। अंडरपास को बनने में तीन महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

----------
रेलवे क्राॅसिंग बंद करने की थी तैयारी

रेलवे की ओर से इसी साल 31 जनवरी से इस रेलवे क्राॅसिंग को बंद करने की तैयारी की गई थी। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता व अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद रेलवे के अफसर भरवारी आए थे। यहां व्यापारियों से बातचीत के बाद क्राॅसिंग बंद करने का फैसला टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भरवारी में रेलवे क्राॅसिंग पर आठ करोड़ की लागत से अंडरपास बनना है। इसी सप्ताह की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सारी विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद जल्द से जल्द काम शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. वीके वर्मा, उप मुख्य अभियंता गतिशक्ति इकाई, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article