फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrolled school bus entered the ditch, children narrowly escaped

Kaushambi News: बेकाबू स्कूली बस खाई में घुसी, बाल-बाल बचे बच्चे

Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled school bus entered the ditch, children narrowly escaped
बेकाबू स्कूली बस खाई में घुसी, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

- चरवा कोतवाली के बरियावां के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरियावां गांव के समीप बच्चों से भरी स्कूली बस सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में खाई में चली गई। इससे बस में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

चौराडीह के ग्लोबल स्कूल की बस बुधवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस जैसे ही बरियावां के समीप पहुंची तभी सामने से एक तेज रफ्तार वाहन आ गया। सामने से आए वाहन को देख बस चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। जिससे बस खाई में चली गई। इससे बस में सवार कुछ बच्चे मामूली तौर पर जख्मी हुए। हादसे की खबर के बाद अभिभावक व स्कूल प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चले गए। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है घटना की जानकारी है, लेकिन किसी के चोटिल होने की न तो सूचना है और न ही किसी ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed