फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrolled dumper crushes young man riding bike

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Sat, 07 Nov 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper crushes young man riding bike
Uncontrolled dumper crushes young man riding bike - फोटो : KAUSHAMBI
चायल तहसील स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रहे बाइक सवार युवक को शुक्रवार दोपहर बालू लदे बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के महगांव निवासी अर्जुन पाल (22) दो भाइयों में बड़ा था। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से चायल तहसील स्थित बैंक से पैसा निकालने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गुंगवा के बाग के पास पहुंचा सामने से आ रहे बालू लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे में जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने नकदी व मोबाइल उड़ाया
चरवा। चरवा के काजू गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर नकदी व मोबाइल पार कर ले गए। सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

काजू निवासी मुन्नालाल पुत्र ललक खेती किसानी करके परिवार का गुजारा करता है। चरवा पुलिस को दी गई तहरीर में मुन्नालाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ सो रहा था। सभी गहरी नींद में थे तभी चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में रखे चार मोबाइल और बैग में रखी 38 हजार नकदी पार कर ले गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Uncontrolled dumper crushes young man riding bike

Uncontrolled dumper crushes young man riding bike- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed