फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable truck trampled three-year-old innocent, villagers blocked the road

कौशांबी :बेकाबू ट्रक ने तीन साल के मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Wed, 12 Oct 2022 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 11:46 PM IST
सार

सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव के पास धता की तरफ से सिराथू आ रहे ट्रक ने तीन साल के बच्चे को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिराथू-धाता मार्ग पर सड़क जाम जाम कर दिया।

विज्ञापन
Uncontrollable truck trampled three-year-old innocent, villagers blocked the road
accident - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में बुधवार सुबह धाता-सिराथू मार्ग पर सड़क पार कर रहे बालक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 

विज्ञापन



सैनी इलाके के कमासिन गांव निवासी विष्णु का पांच वर्षीय बेटा अंशु दो दिन पहले रामपुर धमावां गांव में अपने नाना बिंदेश्वरी प्रसाद के यहां आया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे अंशु सड़क पार कर रहा था। इसी बीच धाता की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन



घटना से गुस्साई भीड़ ने सिराथू-धाता मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सिराथू चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुआवजे व ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में थानाध्यक्ष सैनी भुवनेश चौबे मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटेभर परेशान रही पुलिस 
अंशु की मौत के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इसकी वजह से सिराथू-धाता मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पहले पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आवागमन बहाल कराने में भी पुलिस को पसीना छूट गया। वाहन रेंगते हुए गुजरे।


पुलिस बोली, पकड़ा गया ट्रक चालक
पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी चक्काजाम किए लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। महिलाएं भी सड़क पर आने लगी थीं। इस बीच वहां पहुंचे थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया ट्रक चालक पकड़ा गया है। परिजन तहरीर दें तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए। उधर, अंशु का शव देखकर उसकी मां सविता बार-बार बेसुध हो जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed