फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable truck crushes woman to death in Poramufti

पूरामुफ्ती में बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Wed, 27 May 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushes woman to death in Poramufti
पूरामुफ्ती में बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

बेटा बाल-बाल बचा, ट्रक चालक गिरफ्तार
मंगलवार दोपहर पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। बेटे के साथ पैदल पूरामुफ्ती बाजार गई एक महिला को मंगलवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहा बेटा बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी फूलकली (57) मंगलवार को बेटे राजेश कुमार पटेल क साथ किसी काम से पूरामुफ्ती बाजार आई थी। दोपहर में मां-बेटे मनौरी रोड पर पैदल जा रहे थे, तभी पूरामुफ्ती की तरफ से चायल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में फूलकली की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क की दूसरी तरफ गिरने से भी राजेश को चोट नहीं आई। राजेश व स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चंद कदम की दूरी पर रही पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा चायल के समीप से उसे पकड़ लिया। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे राजेश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed