फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unannounced power cuts anger expressed by the BKU

अघोषित बिजली कटौती पर भाकियू ने जताया गुस्सा

Fri, 08 May 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 08 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। गर्मी आते ही कौशाम्बी में शुरू हुई बिजली की अंधाधुंध कटौती पर अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। बृहस्पतिवार को कटौती मुद्दे पर भाकियू ने मंडलायुक्त को 7 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें कटौती बंद कराने और जले हुए ट्रांसफार्मर बदलाने की मांग की गई। अनदेखी पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी में इन दिनों बिजली आपूर्ति रोस्टर पूरी तरह से धड़ाम हो चुका है। दिन-रात अंधाधुंध कटौती की जा रही है। वहीं आधी रात से हो रही कटौती तो लोगों के लिए मुसीबत बनी है। दिन में भी बार-बार बिजली ट्रिप करती रहती है। इससे लोगों को जहां रतजगा करना पड़ रहा है। वहीं दिन में भी लोग सकून से नहीं रह पाते हैं। अंधाधुंध अघोषित कटौती से किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन


 ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहा है। इससे जायद की फसलें भी खराब हो रही है। बिजली की इसी कटौती को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले में लोहिया गांव की जांच करने आए मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्हें 7 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें अघोषित कटौती बंद किए जाने, फुंके ट्रांसफार्मर तीन दिन में बदले जाने, खराब पड़े सरकारी नलकूपों को ठीक कराने, मंझनपुर, सुजातपुर मार्ग की मरम्मत करवाने, शहजादपुर के समीप गंगानदी में पीपा पुल का निर्माण किए जाने और मंझनपुर में प्रस्तावित रोडवेज डिपो का जल्द निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, रमेश पाल, पप्पू तिवारी, बच्चालाल, दीपक कुमार, शांताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed