फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Umesh Pal murder case: Police kept searching, family members of Mafia Atiq's shooter Abdul Kavi took arrest st

उमेश पाल हत्याकांड : खोजती रही पुलिस, माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के घरवालों ने लिया अरेस्ट स्टे

Wed, 03 Apr 2024 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 11:47 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवि के परिजनों को गिरफ्तार करने पर अदालत ने रोक लगा दी है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब्दुल कवि के घर से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने परिवार के कई लोगों को आरोपी बनाया था। 

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police kept searching, family members of Mafia Atiq's shooter Abdul Kavi took arrest st
अब्दुल कवि, माफिया अतीक का शूटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के घर मिले असलहों के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की सारी कवायद ठंडे बस्ते में चली गई है। मुकदमे में वांछित कवि के पिता सहित परिवार की पांच महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की तीन टीमें हवा में तीर चलाती रहीं और नामजद पांचों आरोपियों ने अरेस्ट स्टे ले लिया।

विज्ञापन

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस को शक था कि वारदात में शामिल माफिया अतीक के करीबी शूटर सरायअकिल के भखंदा निवासी अब्दुल कवि के यहां पनाह ले सकते हैं। चार मार्च 2023 को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो शूटर नहीं मिले, लेकिन उसके घर की दीवारों में छिपाकर भारी संख्या में असलहे बरामद हुए।

विज्ञापन

पुलिस ने कवि, उसके चार भाई, पिता सहित पांच महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें कवि ने तो सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि उसके भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर, अब्दुल हई, अब्दुल मुगनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सरायअकिल, पिपरी व एसओजी की टीम को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के विवेचक पिपरी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इस बीच शूटर के पिता सहित पांच लोगों का अरेस्ट स्टे पहुंचा दिया गया। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी विदित हो कि चंद रोज पहले पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या में दोषी पाए गए सात अभियुक्तों में से अब्दुल कवि भी है। इनमें से कवि समेत छह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed