{"_id":"6a1c78ae6b2a49899603ec6a","slug":"ujihini-eleven-won-by-32-runs-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142401-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: उजिहिनी एलेवन ने 32 रन से जीता क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: उजिहिनी एलेवन ने 32 रन से जीता क्रिकेट
Sun, 31 May 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 31 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद ग्रुप में जश्न मनाते उजिहिनी इलेवन टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
मादपुर प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को उजिहिनी एलेवन और मादपुर एलेवन के बीच मादपुर गांव के मैदान में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। उजिजिनी एलेवन ने 32 रन से जीत दर्जकर अगले दौर की राह आसान कर ली।
टाॅस जीतकर उजिहिनी एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही। बल्लेबाज अरविंद ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में 34 रन बना दिए। उनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम 105 रन के विशाल स्कोर तक पहुंची।
दूसरी ओर मादपुर एलेवन के गेंदबाज विवेक ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र सात रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी कसी बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मादपुर एलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 73 रन पर ऑल आउट होकर मैच हार गई।
विज्ञापन
मादपुर टीम की ओर से ठाकुर ने 31 रन बनाए, जिसमें चार छक्के भी शामिल है। मोहम्मद ने भी 22 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। खिलाड़ी अरविंद के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
समाज सेवी प्रीतम पटेल और सदस्य जिला पंचायत नेपाल सिंह पटेल ने खिलाडियों का हौसला बढाया। इस अवसर पर ओम पटेल , अभिषेक दिवाकर, ईशू पटेल, विनोद पटेल, मतेंद्र, शुभम पटेल, राजेश कुमार, रितिक दिवाकर, प्रेमचंद्र दिवाकर, शिव बाबा आदि मौजूद रहे।