फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths who were running away with cash from the cash box were caught and handed over to the police

Kaushambi News: गल्ले से नकदी लेकर भाग रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 03 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were running away with cash from the cash box were caught and handed over to the police
दुकान के गल्ले से चोरी के आरोपियों को गाड़ी में बैठाती पुलिस व जुटे लोग। स्रोत- राहगीर
चरवा कोतवाली के स्थानीय बाजार में रविवार शाम चार बजे दुकान के गल्ले से नकदी निकालकर बाइक से भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि भीड़ का फायदा उठा कर एक चोर भाग निकला। पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा चरवा चौराहा निवासी होरी लाल केशरवानी अपने घर के अगले हिस्से में परचून की दुकान खोल रखी है। होरीलाल के मुताबिक, रविवार शाम एक बाइक से तीन युवक आए और आटा मांगने लगे। होरीलाल आटा लेने के लिए भीतर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने गल्ले से करीब दो हजार रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन

दुकानदार की नजर पड़ने पर तीनों युवक बाइक से भागने लगे। दुकानदार ने भाग रहे युवकों को लोगों की मदद से पकड़ लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक भाग निकला। लोगों ने पकड़े गए युवकों की बाइक और दो मोबाइल फोन समेत पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed