फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths were duped of Rs 2.41 lakh on the pretext of sending them to Saudi Arabia.

Kaushambi News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो युवकों से 2.41 लाख रुपये की ठगी

Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths were duped of Rs 2.41 lakh on the pretext of sending them to Saudi Arabia.
क्षेत्र के घमसिरा गांव के दो युवकों से सऊदी अरब भेजने के नाम पर शातिरों ने करीब 2.41 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घमसिरा गांव के शादाब अहमद ने बताया कि पढ़ाई के बाद उन्होंने काम की तलाश में कई लोगों से बात की। इसी बीच पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव के वसीम अहमद से मुलाकात हुई। वसीम ने सऊदी अरब भेजकर वहां अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे अप्रैल 2025 में एक लाख 21 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

साथ ही पड़ोसी कलीम से भी उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये लिए। एसओ पश्चिमशरीरा हरीश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed