फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two young person burn in fire accident of saudi arbia

सऊदीअरब आग हादसे में कौशाम्बी के भी दो युवक झुलसे

Sat, 15 Jul 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 15 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
two young person burn in fire accident of saudi arbia
सऊदीअरब में जले गुलाम वारिस के चिंतित परिजन। - फोटो : amar ujala
सऊदीअरब के दक्षिण प्रांत नजरान में हुए आग हादसे में कौशाम्बी के भी दो युवक झुलस गए हैं। इनमें गुलाम वारिस की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे सन्न रह गए। बेटे की सलामती के लिए घर में दुआएं मांगी जा रही हैं। सऊदीअरब में दो दिन पहले हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जेहिदपुर निवासी मो. सादिक (22)  पुत्र मो. उस्मान सऊदीअरब के दक्षिण प्रांत नजरान के फैसलिया जिले में इलेक्ट्रिक का काम करता है। उसके साथ गांव का ही गुलाम वारिस (20) वेल्डिंग का काम करता है। दोनों साथ ही आते-जाते हैं। बुधवार रात जिस भवन में यह दोनों रहते थे वहां आग लग गई।
विज्ञापन


खिड़की न होने की वजह से सभी कमरों में धुआं भर गया था। भयावह आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि मो. सादिक और गुलाम वारिस समेत छह लोग झुलस गए। सादिक व गुलाम वारिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलाम वारिस की हालत नाजुक है। करीब 40 फीसदी जलने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकरी मो. सादिक ने ही परिजनों को दी। इसका पता चलते ही दोनों के घरों में सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग चिंता में डूब गए। गुलाम वारिस का हाल जानने के लिए लोग लगातार मोबाइल से संपर्क में हैं। वीडियो कालिंग के जरिए मो. सादिक ने आईसीयू वार्ड का लाइव दिखाया तो वारिस के पिता मो. अयूब का कलेजा चाक हो गया। वारिस के भाई भी परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने बेटे की फिक्र में खाना-पीना छोड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed