फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two sides clashed in a dispute over goat going in the field, five women injured

खेत में बकरी जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच महिलाएं घायल

Fri, 24 Dec 2021 07:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in a dispute over goat going in the field, five women injured
खेत में बकरी जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच महिलाएं घायल
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोखराज कोतवाली के महमदपुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के महमदपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इससे पांच महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सभी घायलों को सीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महमदपुर गांव की केला देवी (40) पत्नी अमर सिंह ने बकरी पाल रखा है। शुक्रवार सुबह उसकी बकरी शिवकली (60) पत्नी बहोरी के खेत में चरने लगी। यह देख शिवकली केला देवी के घर उलाहना देने पहुंची तो केला देवी के बेटे अमित और सुमित ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल पर शिवकली के परिवार की चुन्नी देवी, निर्मला, गणपति आदि पहुंची तो उन्हें भी पीटा गया। घटना में केला देवी को भी काफी चोट आई थी। सभी घायलों को सीएचसी मूरतगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने केला देवी, शिवकली और गणपति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

------------
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक घायल
मूरतगंज। सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव का मोहित (18) शुक्रवार सुबह किसी काम से सिहोरी गया था। वापस लौटने के लिए सुबह करीब नौ बजे वह टोल प्लाजा के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे मोहित को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोग एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी मूरतगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed