{"_id":"5ed3f8798ebc3e9069551d85","slug":"two-sides-beaten-in-kada-ten-people-injured-kaushambi-news-ald277258046","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ा में दो पक्षों में मारपीट, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ा में दो पक्षों में मारपीट, दस घायल
विज्ञापन
कड़ा में दो पक्षों में मारपीट, दस घायल
ताज मल्लाहन गांव में कुत्ते को लेकर चलीं लाठियां
कड़ा (संवाद)। कड़ा धाम कोतवाली के गोविंदपुर ताज मल्लाहन गांव में रविवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दस लोग जख्मी हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
गोविंदपुर ताज मल्लाहन गांव निवासी विमलेश कुमार को दोपहर में एक कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया था। मरहम पट्टी कराने के बाद घर आकर उसने कुत्ते को पीटना शुरू किया तो पड़ोसी राकेश ने सोचा कि विमलेश उसके पालतू कुत्ते को पीट रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। इनके बीच हुई मारपीट में एक तरफ से विमलेश, सुशीला देवी, श्यामबाबू, मिथिलेश कुमार व दूसरे ओर से राकेश, हरिश्चंद्र, सियाराम, दिनेश कुमार, गुड़िया और मंजू देवी आदि जख्मी हो गए। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की जांच शुरू कर दिया है।