फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two players got success in state trials, three are waiting

Kaushambi News: स्टेट ट्रायल में दो खिलाड़ियों को मिली सफलता, तीन को इंतजार

Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two players got success in state trials, three are waiting
मंझनपुर। जिला स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे 13 खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हाॅस्टल में चयन ट्रायल वाराणसी में हुआ। बृहस्पतिवार को बालक वर्ग के चयन ट्रायल में दो खिलाड़ियों को सफलता मिली है। शेष तीन बालक वर्ग के और आठ बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स खिलाड़ियों के हॉस्टल चयन का प्रदेश स्तरीय ट्रायल वाराणसी में हुआ। इसमें जिले के 13 खिलाड़ी अमलेश, प्रांजल, अंशु, अभिषेक, सत्येंद्र, माया, अनुष्का, सुषमा, संजना, अनीता, खुशबू, रचना और सुनीता ने प्रतिभाग किया। पहले दिन बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसमें अभिषेक व सत्येंद्र को सफलता मिली है। इनका फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। साथ ही बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं भी होगी। कोच संदीप कुमार ने बताया कि जिन खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी। उनको 40 दिन का स्टेट कैंप में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed