{"_id":"67a122860dbb1162930d6d5a","slug":"two-lakhs-were-extorted-from-a-young-man-on-the-pretext-of-job-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121693-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों के बीच चटकी लाठी, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों के बीच चटकी लाठी, तीन जख्मी
Tue, 04 Feb 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मुक्तीपुर गांव में रविवार दोपहर पट्टीदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मुक्तीपुर गांव की रीता देवी व राजकुमारी देवरानी-जेठानी है। बंटवारे को लेकर इनके बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर भी कहासुनी होने लगी। इस बीच दोनों के परिजन लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में रीता देवी को गंभीर चोटें आई हैं।
दूसरी तरफ से राजकुमारी व उसकी बेटी काजल जख्मी हुई। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।