{"_id":"63389363599d3e2e3d5aa58e","slug":"two-including-a-woman-injured-in-road-accidents-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : सड़क हादसों में जख्मी महिला समेत दो ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : सड़क हादसों में जख्मी महिला समेत दो ने तोड़ा दम
Sun, 02 Oct 2022 12:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:52 AM IST
सार
हादसे में केवली गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह कड़ाधाम कोतवाली के बच्ची लाल (45) को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इलाज के दौरान बच्ची लाल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
accident in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में शुक्रवार को हादसों में जख्मी महिला समेत दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटनाओं की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली के रामपुर सुहेला गांव की केवली देवी (65) शुक्रवार को सड़क पार कर रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में केवली गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह कड़ाधाम कोतवाली के बच्ची लाल (45) को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इलाज के दौरान बच्ची लाल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन