फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two grocery shopkeepers arrested for buying stolen goods

Kaushambi News: चोरी का सामान खरीदने में दो किराना दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two grocery shopkeepers arrested for buying stolen goods
करारी पुलिस ने चोरी की खाद्य सामग्री खरीदने वाले दो किराना दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तकरीबन ढाई लाख रुपये कीमत की खाद्य सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों का लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है। वहीं, चोरी का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी प्रदीप केसरवानी ने अपने घर में ही किराना की दुकान चलाते हैं। बताया कि क्षेत्र के शाहपुर टिकरी गांव का सूरज रैदास पिछले सात साल से उनकी दुकान पर नौकरी करता था। आरोप है कि वह अक्सर दुकान से चोरी करता था। चार दिसंबर 2024 को बाइक से चोरी का सामान लेकर जाते समय उसे टोका गया तो उसने दुकान आना बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने घटना के खुलासा के लिए टीम गठित की। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी के आरोपी सूरज रैदास ने चुराया गया सामान अलग-अलग तिथियों में अनुज जायसवाल उर्फ प्रिंस निवासी गुलाम नूर का पूरा व अंशू केसरवानी निवासी थांभा अलावलपुर के किराने की दुकान पर बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खरीदारों को पकड़कर पुलिस ने उनके कब्जे से तकरीबन ढाई लाख रुपये कीमत का खरीदा गया चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी सूरज की तलाश की जा रही है।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed