फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two criminals caught in an encounter, one injured after being shot in the leg

Kaushambi News: मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, पैर में गोली लगने से एक जख्मी

Sat, 02 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two criminals caught in an encounter, one injured after being shot in the leg
बदमाशों से बरामद घंटे व चोरी करने के उपकरण। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल। - फोटो : mathura
पिपरी पुलिस ने शुक्रवार भोर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा के साथ 12 घंटे, कटर व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पिपरी थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक दुर्गापुर गांव के बाहर यमुना नदी के समीप स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर से 25 जुलाई की रात चार पहिया सवार बदमाशों ने मंदिर में लगे घंटे चुराए थे। ग्राम प्रधान वरुण पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार भोर मुखबिर की सूचना पर बूंदा गांव के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर ली। इसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने दौड़ाया तो बाइक सवार ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से एक बदमाश जख्मी होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से चोरी के 12 घंटे, 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस व तीन खोखा के साथ ही बिना नंबर प्लेट की बाइक, कटर और 2150 रुपये बरामद किए। पूछताछ में जख्मी बदमाश ने अपना नाम अरविंद कुमार बिंद निवासी जिगना घोषीपुर थाना जिगना व दूसरे ने अपना नाम अयोध्या प्रसाद बिंद निवासी बघेड़ा कला, थाना जिगना जनपद मिर्जापुर बताया है। दोनों ने दुर्गापुर गांव स्थित भैरव बाबा के मंदिर से घंटे चुराने की बात स्वीकार की है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरामदगी पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल
---दुर्गापुर गांव के लोगों ने बताया कि प्राचीन भैरव मंदिर से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। मान्यता पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में घंटा चढ़ाते हैं। ज्यादातर घंटों में श्रद्धालुओं के नाम अंकित हैं, चोरी हुए घंटे पुराने भी थे। वहीं, चोरों से बरामद घंटे नए हैं। उनमें श्रद्धालुओं का नाम भी अंकित नहीं है। नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस तिल्हापुर मोड़ की दुकान से घंटे खरीदे हैं।
---
हजम नहीं हो रहा मंदिर चोरी का खुलासा
---पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने ही मंदिर से घंटों की चोरी की है। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लोग बाहरी इलाकों में चोरी कर जिगना गांव स्थित एक दुकान पर माल बेचते हैं। भैरव मंदिर के पुजारी त्रिलोकी नाथ द्विवेदी के मुताबिक 24 जुलाई की रात चोरों ने कटर की मदद से तीन क्विंटल वजन के सैकड़ों घंटे चोरी कर ले गए थे। सप्ताह भर बाद एक दर्जन नए घंटों के साथ चोरों की गिरफ्तारी की बात लोगों को हजम नहीं हो रही है।

------
पकड़े गए आरोपी अंतरजनपदीय चोर हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में चोरी के समान को मिर्जापुर के जिगना स्थित दुकान पर बेचने की बात कुबूल की है।--सिद्धार्थ सिंह, थानाध्यक्ष पिपरी

बदमाशों से बरामद घंटे व चोरी करने के उपकरण। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल।

बदमाशों से बरामद घंटे व चोरी करने के उपकरण। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल।- फोटो : mathura

बदमाशों से बरामद घंटे व चोरी करने के उपकरण। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल।

बदमाशों से बरामद घंटे व चोरी करने के उपकरण। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed