{"_id":"69b4653a08f2cac81806f845","slug":"two-bike-riders-injured-in-tractor-collision-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-137973-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के दुल्हापुर गांव के हरदरमऊ में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पिपरहाई निवासी अरुण कुमार अपने साथी मधई के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से हरदरमऊ गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव में ट्रॉली से ईंट उतारकर लौट रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर चालक और ट्रॉली में सवार मजदूर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।