फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two ambulances parked in Puramufti PHC burnt, explosions due to tire burst

Kaushambi News: पूरामुफ्ती पीएचसी में खड़ीं दो एंबुलेंस जलीं, टायर फटने से हुए धमाके

Sun, 07 Apr 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two ambulances parked in Puramufti PHC burnt, explosions due to tire burst
पूरामुफ्ती पीएचसी में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरामुफ्ती के परिसर में खड़ीं दो एंबुलेंस शनिवार की सुबह आग लगने से जल गईं। आग की लपटों के कारण परिसर में धुआं भरने से चिकित्सक व स्टॉफ सहित मरीज परेशान हो गए। एंबुलेंस के टायर फटने पर एक के बाद एक धमाके हो रहे थे। चिकित्सा कर्मियों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह पता नहीं चली।
विज्ञापन

एंबुलेंस में आग लगने की वजह से मौके पर ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। डॉक्टर, कर्मचारी ही नहीं, इलाज कराने आए मरीज खुद को बचाने का जतने करने लगे। लोग तब सहम गए, जब आग की वजह से एंबुलेंस के टायर फटने लगे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हर धमाके की धमक दूर तक महसूस की जा रही थी। दमकल कर्मियों के आने तो लोगों की सांसें अटकी रहीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरामुफ्ती के चिकित्सा प्रभारी डॉ. बालेंद्र सिंह के मुताबिक परिसर में दो पुरानी एंबुलेंस पेड़ के नीचे खड़ी की गई थीं। दोनों एंबुलेंस चलने की हालत में नहीं थीं। उन्होंने जिला सुपरवाइजर एंबुलेंस नितिन श्रीवास्तव से कई बार एंबुलेंस वाहनों को परिसर से हटवाने के लिए कहा भी था। बावजूद इसके सुपरवाइजर ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक के मुताबिक जिस स्थान पर एंबुलेंस खड़ी थीं, वहां महुआ का पेड़ है। पेड़ की सूखी पत्तियां नीचे गिरी थीं। आशंका है कि किसी मरीज के तीमारदार ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट उधर फेंक दी होगी, इस वजह से सूखे पत्तों में आग लग गई और एंबुलेंस वाहन भी जल गए। मौके पर दोनों एंबुलेंस की चेचिस ही बची थी।

दमकल कर्मियों के मुताबिक अभी आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है। यह शरारत भी हो सकती है। आग पर काबू पा लिया गया है। क्षति संबंधी रिपोर्ट अफसरों को दी जाएगी।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed