{"_id":"5dae01d18ebc3e012f28240a","slug":"trying-to-burn-the-married-woman-alive-for-dowry-kaushambi-news-ald258171065","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

फतेहपुर में ब्याही थी दोआबा की बेटी, पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़ित पिता ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
मंझनपुर निवासी तनवीर खान ने बताया कि उसने अपनी बेटी नसरीन का विवाह करीब डेढ़ साल पहले फतेहपुर शहर में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में बदलाव नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को पीटा। साथ ही केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने जान बचा ली। घटना के बाद डरी-सहमी विवाहिता भाई को फोन करके मायके चली आई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
वहीं चरवा के रतगहा गांव की आरती देवी ने बताया क रविवार शाम इलाज के लिए पैसा मांगने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। जमकर पीटने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता की मानें तो रात को सास, ससुर, पति और देवरों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि चीख-पुकार पर मोहल्ले वालों ने जान बचा ली। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दी है।