फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck and dumpper captured in kaushambi

गिट्टी-बालू से ओवरलोड 14 ट्रक-डंपर सीज, सीज

Fri, 28 Feb 2020 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
truck and dumpper captured in kaushambi
मंझनपुर। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद जिले के रास्ते खनिज पदार्थों की ओवरलोडिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बुधवार की रात भी खान अधिकारी ने गिट्टी-बालू से आवेरलोड 14 ट्रक-डंपर पकड़े। सभी को सीज कर संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया। खान अधिकारी की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में खलबली है।
विज्ञापन

कौशाम्बर के अलावा पड़ोसी जिला फतेहपुर व चित्रकूट से बालू-गिट्टी की ओवरलोडिंग की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए खान अधिकारी आरपी सिंह ने बुधवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से सात, कोखराज इलाके से चार व पिपरी क्षेत्र से तीन ओवरलोड खनिज वाहन पकड़े गए। खान अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर वाहन पड़ोसी जनपद से गिट्टी-बालू लोडकर प्रतापगढ़ व प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

सभी ओवरलोड वाहनों को सीज कर संबंधित कोतवालियों की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रात भर चले चेकिंग अभियान के कारण खनिज पदार्थ की ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा है। जो जहां पर था, वहीं सड़क किनारे वाहन खड़ाकर इधर-उधर खिसक गया। भोर में अभियान ठंडा पडने पर एक बार फिर खनिज वाहन फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed