फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Troubled by domestic dispute, woman commits suicide by jumping from train

Kaushambi News: घरेलू कलह से परेशान महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 06 Jun 2024 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Jun 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, woman commits suicide by jumping from train
संदीपनघाट के दर्जी का पूरा गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे अनीता देवी का शव मिलने के बाद घटना
घरेलू कलह से परेशान महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन


- संदीपनघाट कोतवाली के दर्जी का पूरा गांव के समीप की घटना
फोटो-03
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के दर्जी का पूरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह घरेलू कलह से आजिज एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दर्जी का पूरा के पास बृहस्पतिवार सुबह टहलने गए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की शिनाख्त चरवा कोतवाली के बाबातारा गांव की अनीता दिवाकर (34) पत्नी दिलीप दिवाकर के रूप में की। इसके बाद मामले की जानकारी संदीपनघाट पुलिस को दी। मृतका की बेटी खुशबू ने बताया कि उसकी मां घरेलू कलह से काफी परेशान रहती थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ भुवनेश चौबे का कहना है कि परिजनों की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed