फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Troubled by blackmailing, the student who committed suicide topped, got 78 percent marks

यूपी बोर्ड : ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने किया टॉप, मिले 78 फीसदी अंक

Tue, 25 Apr 2023 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के यौन शोषण व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

विज्ञापन
Troubled by blackmailing, the student who committed suicide topped, got 78 percent marks
रिजल्ट - फोटो : iStock

विस्तार

कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के यौन शोषण व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम के बाद छात्रा के घरवालों के चेहरे पर खुशी के बजाय आंसुओं का सैलाब उमड़ प़ड़ा।

विज्ञापन

सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा अपने ननिहाल में रहकर कशिया स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा पढ़ने में होशियार थी। इसे लेकर छात्रा के मामा ने उसे एक कोचिंग में दाखिला दिया। कोचिंग में पढ़ाने शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी जब छात्रा के मामा को पता चली तो उसने कोचिंग जाना बंद करा दिया।

विज्ञापन

परीक्षा होने के बाद छात्रा को उसके मां-बाप से पास छोड़ दिया गया। इस बीच छात्रा के प्रेम संबंध पूरामुफ्ती इलाके के एक रिश्तेदार से भी बने। वह भी छात्रा से बात करने लगा। इसकी भनक लगते ही शिक्षक तमतमा गया और उसने छात्रा को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना वाली शाम 12 अप्रैल को छात्रा घर पर अकेली थी। मां-बाप खेत में गेहूं की मड़ाई करने गए थे।

चर्चा रही कि इस दौरान शिक्षक ने फिर छात्रा को फोन किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फोन आने के बाद छात्रा ने घर के अंदर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिछले दिनों छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक व रिश्तेदार के खिलाफ एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

छात्रा के पिता ने रो-रोकर बताया कि बेटी अफसर बनना चाहती थी। मंगलवार को उसने 78 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। एक बेटा ननिहाल में रहकर चौथी में पढ़ता है,जबकि छात्रा का बड़ा भाई पुणे (महाराष्ट्र) में 11 वीं का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed