फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder: Non-bailable warrant issued against absconding Rajendra

तिहरा हत्याकांड : फरार राजेंद्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 07 Oct 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Non-bailable warrant issued against absconding Rajendra
मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर भूमि विवाद को लेकर हुए तिहरा हत्याकांड में नामजद राजेंद्र सिंह की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। वारदात के बाद से फरारी काट रहे राजेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्यू) का आदेश प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन


पंडा चौराहे पर 15 सितंबर को भूमि विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के होरीलाल, उनकी गर्भवती बेटी बृजकली और दामाद शिवसरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने पीएसी के सिपाही सुरेश सिंह, यादवेंद्र उर्फ गुड्डू, अरविंद सिंह, अजीत सिंह, अमर सिंह, अमित सिंह, अनुज सिंह, व राजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान जयकरन यादव, अनूप सिंह व तीरथ निषाद को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सिर्फ राजेंद्र सिंह और अनूप सिंह की गिरफ्तारी शेष है। हत्या में शामिल रहा अनूप साथियों की ही गोली लगने के कारण जख्मी है। प्रयागराज के एसआरएन में पुलिस कस्टडी के दौरान उसका इलाज कराया जा रहा है। जबकि राजेंद्र फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के लिए गठित पुलिस की दो टीमें राजेंद्र की तलाश में कई जनपदों में दबिश दे चुकी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। अब पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अदालत से राजेंद्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने में पुलिस को कामयाबी मिली है। अब भी उसने आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई हो सकती है।





राजेंद्र की तलाश में कई जगह दबिश दी जा चुकी है, लेकिन अब तक वह फरार है। अदालत ने राजेंद्र सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके बाद भी वह पकड़़ा नहीं जाता तो कुर्की के लिए विधि संगत कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article