फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tried to sacrifice a teenager, put a sword on his neck, ran away on seeing his mother and sister

कौशांबी : किशोर की बलि देने का कोशिश, गर्दन पर रख दी थी तलवार, मां-बहन को देखते ही भागे, सगे भाइयों पर केस

Fri, 18 Aug 2023 10:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

महेंद्र और जितेंद्र ने खेत की तरफ अकेला देख उसके बेटे भोला को पकड़ लिया। जमीन पर पटक कर उसकी गर्दन में तलवार रख मुंह से कुछ बुदबुदाने लगे। भोला ने पूरी ताकत लगा कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इस वजह से वह जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Tried to sacrifice a teenager, put a sword on his neck, ran away on seeing his mother and sister
पीड़ित किशोर भोला सरोज अपने पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नसुल्लापुर गांव में किशोर की बलि देने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी थी। मां-बहन ने देख लिया तो आरोपी भाग निकले। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

नसुल्लापुर निवासी होरीलाल सरोज मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका बेटा भोला सरोज (15) बुधवार की देर शाम 7 बजे शौच के लिए खेत की तरफ गया था। मां शितली देवी के मुताबिक पड़ोसी महेंद्र और उसका भाई जितेंद्र झाड-फूंक पर ज्यादा भरोसा करता है।

विज्ञापन

आरोप है कि महेंद्र और जितेंद्र ने खेत की तरफ अकेला देख उसके बेटे भोला को पकड़ लिया। जमीन पर पटक कर उसकी गर्दन में तलवार रख मुंह से कुछ बुदबुदाने लगे। भोला ने पूरी ताकत लगा कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इस वजह से वह जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर भोला की मां शितली और बहन शनि को आता देख आरोपी भोला को छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीड़ित मां ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed