{"_id":"66b0187fa7f30f50890ff2d6","slug":"tree-fell-on-school-boundary-old-woman-died-after-being-crushed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114694-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल की चहारदीवारी पर पेड़ गिरा, दबने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल की चहारदीवारी पर पेड़ गिरा, दबने से वृद्धा की मौत
Mon, 05 Aug 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील के जमदुआ गांव में रविवार सुबह तेज हवा चलने के दौरान पेड़ की डाल गिरने से प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी ढह गई। इसकी चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई।
जमदुआ गांव की मैकी(70) पत्नी स्व. सूरजदीन पासी रविवार सुबह करीब छह बजे खेत जा रही थीं। अचानक तेज हवा के साथ पानी बरसने लगा। इस पर मैकी प्राथमिक विद्यालय के पास वह खड़ी हो गईं। इसी दौरान स्कूल के अंदर लगा शीशम का पेड़ चहारदीवारी पर गिर गया। इससे चहारदीवारी भरभराकर मैकी के ऊपर गिर गई।
चीखपुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आननफानन मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मैकी के बेटे सतई लाल की तहरीर पर पुलिस ने इत्तफाकिया केस दर्ज कर शव को कब्जे मे लिया। वृद्धा की मौत से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है।