फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Trawler capsizes in Yamuna, fisherman dies

Kaushambi News: यमुना में पलटी ढोंगी, मछुआरे की मौत

Wed, 03 Apr 2024 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 03 Apr 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Trawler capsizes in Yamuna, fisherman dies
यमुना में पलटी ढोंगी, मछुआरे की मौत
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली के उमरवल स्थित यमुना घाट में ढोंगी से मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहा मछुआरा पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। साथ में गए अन्य मछुआरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद शव नदी से निकाला गया।
उमरवल निवासी रहीश निषाद (65) ढोंगी के जरिए यमुना में जाल डालकर मछलियों का शिकार करता था। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे रहीश अपनी ढोंगी लेकर नदी में मछली का शिकार करने के लिए गया था। साथी मछुआरों की माने तो रहीश नदी में जाल डाल रहा था तभी पैर फिसलने के कारण वह पानी में गिर गया। अन्य मछुआरों ने घटना देखी तो उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन वह नहीं मिला। करीब दो घंटे बाद रहीश का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना से बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

----

मां के बाद अब छिना पिता का साया
नेवादा। रहीश की पत्नी की काफी पहले ही मौत हो चुकी था। वह इकलौते बेटे मितुल के साथ रहता था। मितुल भी बालू घाट में मजदूरी करता है। पिता की मौत से मितुल की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed