{"_id":"660a266171858425b006e712","slug":"transformer-caught-fire-three-bikes-parked-in-a-nearby-shed-got-burnt-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110178-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, पास के छप्पर के नीचे खड़ी तीन बाइक जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, पास के छप्पर के नीचे खड़ी तीन बाइक जलीं
Mon, 01 Apr 2024 08:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के नौरंग का डेरा में रविवार शाम ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से पास में स्थित छप्परनुमा मकान में आग लग गई। घटना में छप्पर के नीचे खड़ी टीम बाइक व गृहस्थी का सारा समान जल गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
नौरंग का डेरा में एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। टावर को बिजली देने के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इसी के पास में राजेश सरोज का छप्परनुमा मकान है। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर से भड़की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
आग की लपटों को देखकर परिवार के लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। घटना की जानकारी पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर तीन बाइक व गृहस्थी का सामान जल गया।