फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tourist bus collides with truck, 20 devotees of Baghpat injured, driver serious

Kaushambi News: ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, बागपत के 20 श्रद्धालु घायल, चालक गंभीर

Thu, 06 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collides with truck, 20 devotees of Baghpat injured, driver serious
नरसिंहपुर कछुआ के समीप हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस में फंसा चालक। संवाद
सैनी कोतवाली के नरसिंह पुर कछुआ गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार भोर में महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस एक ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस सवार 20 श्रद्धालु जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद 19 को छुट्टी दे दी गई। वहीं, हालत गंभीर होने पर बस चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागपत के बिनौली कोतवाली के फाजलगंज व नगरौला के 55 लोग मंगलवार सुबह टूरिस्ट बस से महाकुंभ प्रयागराज के लिए निकले थे। लगातार कई घंटों तक बस चलाने की वजह से बुधवार भोर में करीब चार बजे नरसिंह पुर कछुआ गांव के समीप नेशनल हाईवे पर अचानक चालक को झपकी लग गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक समेत 20 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को दुर्घटनागस्त बस से निकालकर तीन एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि चालक के अतिरिक्त सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए रवाना कर दिया गया।
---------
आधे घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा चालक
--दुर्घटना के बाद बस चालक राहुल स्टीयरिंग में फंस गया था। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए उसे मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
-------------
दुर्घटना में ये हुए घायल
अमित कुमार पुत्र वर्मा नंद शर्मा, राहुल शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, राममूर्ति शर्मा पत्नी ओमप्रकाश शर्मा, राममोहन शर्मा पुत्र हरिशरण शर्मा, बाबूराम पुत्र राम स्वरूप, राजेश शर्मा पुत्र शिवकुमार, ब्रह्म सिंह पुत्र रघुवीर, रामेश्वर शर्मा पुत्र ज्ञान सिंह, वंश पुत्र अमित शर्मा, उर्वसी देवी पत्नी चमन शर्मा, बबली पत्नी शिवकुमार, कृष्ण पुत्र बृजमोहन, राममूरत शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, अंजू देवी पत्नी सतीश शर्मा, हरिओम शर्मा पुत्र चंदकीराम शर्मा, वंदना पत्नी पवन, गुड्ड़ू पुत्र ब्रह्म पाल, सोनू पुत्र जितेंद्र कुमार, राहुल पुत्र सुरेश चंद्र, पत्नी रामचंद्र, लवली पुत्री कौशल कुमार, सीता पत्नी मोहनलाल समेत 18 श्रद्धालु।

---------

नरसिंहपुर कछुआ के समीप हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस में फंसा चालक।   संवाद

नरसिंहपुर कछुआ के समीप हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस में फंसा चालक। संवाद

नरसिंहपुर कछुआ के समीप हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस में फंसा चालक।   संवाद

नरसिंहपुर कछुआ के समीप हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस में फंसा चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed