{"_id":"6009d61c8ebc3e2eef742bfe","slug":"today-1000-health-workers-will-be-vaccinated-by-corona-at-five-centers-kaushambi-news-ald297338267","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर 1000 स्वास्थ्य कर्मियों का आज होगा कोरोना का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर 1000 स्वास्थ्य कर्मियों का आज होगा कोरोना का टीकाकरण
विज्ञापन
Today, 1000 health workers will be vaccinated by corona at five centers
शुक्रवार को जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो सौ स्वास्थ्य कर्मियों (फ्रंट लाइन वर्करों) का वैक्साीनेशन होगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को वैक्सीन पहुंचाने के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए बृहस्पतिवार को मैसेज भेज दिया गया है। सभी से टीकाकरण केंद्र पर एक फोटो आईडी के साथ समय से पहुंचने की अपील की गई है।
बताया कि जिले के सरसवां, नेवादा, चायल, मूरतगंज तथा कनैली समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
उनका अगली डोज 15 फरवरी निर्धारित है। कोरोना का टीका लगने के बाद थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की समस्या आ रही है तो इसका मतलब टीका शरीर पर असर कर रहा है।
टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी
टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे है, या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लेने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी पूरी जानकार देनी चाहिए।
सीरम इंस्टीट्यूट की फैक्टशीट के अनुसार कोविशील्ड टीका 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। यह टीका उन लोगों को नहीं लगना है जिन्हें पहली खुराक के बाद गंभीर रूप से एलर्जी हुई हो। इसके लिए चिकित्सक से परामर्श लें। वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो इस बारे में वैक्सीन लगाने वाले को तत्काल जानकारी दें।
टीकाकरण के लिए तहसील टास्क फोर्स की हुई बैठक
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में टीकाकरण के संबंध में तहसील टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने टीका लगाने की तैयारियों की समीक्षा की।
एसडीएम ने अधिकारियों को टीकाकरण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में तहसीलदार संतोष कुमार, सीएचसी प्रभारी सिराथू डॉ. हेमंत विशेन, बीपीएम कड़ा प्रदीप सिंह, सीडीपीओ कड़ा ज्ञानमती, डब्ल्यूएचओ एफएम रोहित द्विवेदी, बीपीएम मनोज प्रताप सिंह, रामबाबू, हिना खान व छेददी देवी आदि लोग मौजूद रहे ।