{"_id":"69c2e49365a38ad83d0032eb","slug":"tobacco-use-increases-the-risk-of-cancer-and-lung-infections-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-138601-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तंबाकू सेवन से कैंसर और फेफड़े में संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तंबाकू सेवन से कैंसर और फेफड़े में संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
आकांक्षी विकासखंड कौशाम्बी में मंगलवार को तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
संचालन नीति आयोग के सीएम फेलो राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू से होने वाली बीमारियां धीरे-धीरे व्यक्ति को गंभीर स्थिति में पहुंचा देती हैं, इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता ही है। तंबाकू सेवन से कैंसर, ह्रदय रोग और फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुक्तेश द्विवेदी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तंबाकू छोड़ने की शपथ भी दिलाई गई।