फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tobacco products sold in grocery stores despite ban

प्रतिबंध के बावजूद किराने की दुकानों से बेचे जा रहे तंबाकू उत्पाद

Sat, 18 Apr 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tobacco products sold in grocery stores despite ban
प्रतिबंध के बावजूद किराने की दुकानों से बेचे जा रहे तंबाकू उत्पाद
विज्ञापन

पांच की सुर्ती 15 में और तीन की जगह छह रुपये का बिक रहा पान मसाला
कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर किए गए लॉकडाउन का फायदा किराना कारोबारी उठा रहे हैं। खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक नहीं लगाए जाने से वह राशन के अलावा गुटखा, तंबाकू भी बिक्री कर रहे हैं। प्रतिबंधित किए गए तंबाकू उत्पाद को बेचने के एवज में कारोबारी दो से तीन गुना तक ज्यादा पैसा वसूल कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिले के अफसर सिर्फ आटा, दाल, चावल का भाव लेकर लौट आते हैं, लेकिन तंबाकू उत्पाद की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
सरकार का मानना है कि सार्वजनिक स्थान पर थूकने से कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। इसे लेकर सरकार ने लॉकडाउन के बाद से ही गुटखा, पान, तंबाकू की बिक्री पर रोक लगा दी है। फिर भी किराना के सामान की आड़ में गुटखा व तंबाकू की खुलेआम बिक्री की जा रही है। तीन रुपये में मिलने वाला पान मसाला छह रुपये का बिक रहा है। कमोवेश यही हाल तंबाकू का है। अब तक जो खैनी पांच रुपया (फुटकर) प्रति पीस मिल रही थी वह 15 रुपये की एक बिक रही है। इसी तरह 18 रुपये की 50 ग्राम बिकने वाली सुपारी अब 22 रुपये की बिक रही है। कारोबारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि होलसेलर ही महंगे दाम में गुटखा, तंबाकू उपलब्ध कराता है। रोजाना के कस्टमर अन्य समान के साथ गुटखा आदि भी लेते हैं। उनकी मांग पूरी करने के लिए मजबूरी में गुटखा दुकान में रखना पड़ रहा है। जो गुटखा लॉकडाउन के पहले तक 180 रुपये प्रति डिब्बा मिल रहा था वह अब थोक में 350 का मिल रहा है। उधर राशन सामग्री को ओवररेट बेचे जाने की सूचना पर अफसर किराना की दुकानों को चेक कर रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ दाल, चावल, तेल, आटा, चीनी तक ही सीमित रहता है। नतीजतन किराना कारोबारी गुटखा का अवैध कारोबार कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

----
किराना की दुकान से बिक रही शराब
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर बाजार स्थित एक किराना की दुकान से अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। दुकान के बगल में ही शराब की दुकान का सेल्समैन रहता है। जिन लोगों को मालूम होता है वह ज्यादा कीमत देकर शराब खरीदते हैं। 150 रुपये में बिकने वाला अंग्रेजी का पौवा अब 250 रुपये में बिक रहा है। बीयर की कैन भी दो सौ में बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed