फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tired of illness, a young man hanged himself

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 10 May 2021 09:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, a young man hanged himself
करारी कोतवाली के बैशकांटी गांव में रविवार रात एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने फांसी पर शव लटकता देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बैशकांटी गांव का राजकुमार पासी (35) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। इसके बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था।
बीमारी में इलाज कराते-कराते वह काफी कर्ज में डूब गया था। इसी कारण वह कई दिनों से गुमशुम रहता था। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात खाना खाने के बाद राजकुमार अंदर कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब परिजन कमरे के अंदर गए तो राजकुमार की लाश फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पांच बच्चे हैं। घर के मुखिया की मौत से पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed