फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tired of harassment and assault, a young woman hanged herself

Kaushambi News: छेड़खानी-मारपीट से तंग युवती फंदे पर झूली

Fri, 12 Sep 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tired of harassment and assault, a young woman hanged herself
बड़का अड़हरा गांव में छेड़छाड़ और मारपीट से तंग आकर एक युवती ने बृहस्पतिवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। गांव का ही युवक उसे परेशान करता था। परिजनों की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सजन लाल सरोज मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटे व दो बेटी हैं। सजन का आरोप है कि गांव का संजू रैदास पुत्र गोविंद उसकी छोटी बेटी गुजराती (26) पर गलत नीयत रखता था। अक्सर उसके संग छेड़खानी और मारता-पीटता था। मंगलवार को आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे बेटी खेत की तरफ गई थी। वहां उसे मारा-पीटा।
विज्ञापन

बेटी ने घर आकर परिजनों को यह बात बताई। सजन उलाहना देने गए तो संजू, उसकी पत्नी व मां ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। इससे आहत होकर बेटी ने बृहस्पतिवार की देर रात खुदकुशी कर ली। सुबह उसे जगाने गए तो शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने केस दर्ज करने की मांग करते हुए शव को नीचे उतारने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने सजन की तहरीर पर संजू व उसकी मां और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट की टीम ने जांच की। साक्ष्य संकलन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शिवांक सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed