{"_id":"67047dcf18beb4c5a30cb688","slug":"tired-of-domestic-dispute-a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117247-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घरेलू कलह से तंग युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घरेलू कलह से तंग युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Tue, 08 Oct 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मनौरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
मनौरी गांव निवासी राजेश कुमार (40) बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों ने बताया कि इधर बीच कई दिन से राजेश का पत्नी रचना से कुछ घरेलू मसलों को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात भी दंपती के बीच विवाद हुआ था।
माना जा रहा है कि रोज-रोज के विवाद से तंग आकर राजेश सोमवार सुबह बिना बताए घर से निकला और रेलवे स्टेशन के समीप नई रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़ ने जानकारी परिजनों को दी।
खबर सुनते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद आई पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।